Giridih News :डीएवी सीसीएल से निकली स्वच्छता रैली, नाटक का हुआ मंचन

Giridih News :डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल में गुरुवार को स्वच्छता ही सेवा के तहत प्राचार्य ओमप्रकाश गोयल के नेतृत्व में रैली, सफाई अभियान चलाया गया. बच्चों ने स्किट और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूक किया.
कार्यक्रम में संदेश दिया गया कि स्वच्छता जब तक हमारे व्यवहार में नहीं होगा, तब तक स्वच्छता एक चुनौती रहेगी. इसलिए सभी शिक्षक ना केवल अपने घर बल्कि मोहल्लों और विद्यालय परिसर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया. स्वच्छता ही सेवा के तहत हम सभी का यह कर्तव्य बनता है कि हम धरती और भारत को प्रदूषण रहित व स्वच्छ रखें. ताकि, आने वाला भविष्य भी स्वस्थ रहे. अभिनीत स्किट और नुक्कड़ नाटक आकर्षण का केंर्द रहा.
शिक्षकों ने किया अभिनय
अर्ध वार्षिक परीक्षा होने के कारण बच्चों की जगह शिक्षकों ने अभिनय किया. स्किट और नुक्कड़ नाटक में मुख्य रूप से शिक्षिका शबाना रब्बानी, पिंकी तिवारी, मोयना गोस्वामी, निधि सिन्हा, श्वेता सिन्हा, अंकिता सिन्हा, काजल कुमारी, अनिता ओझा, पूजा सिन्हा, भारती श्रीवास्तव, स्मिता डे, नेहा कुमारी, शालिनी कुमारी, संगीता कुमारी, नेहा जैन, सुष्मिता कुमारी, शिक्षक नियाज खान, दीपक कुमार ने अभियन किया. मुख्य अतिथि सीसीएल गिरिडीह कोलियरी के महाप्रबंधक गिरिश कुमार राठौर, पर्यावरण पदाधिकारी शम्मी कपूर व अन्य अधिकारी उपस्थित थे. विद्यालय के प्राचार्य ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया. कहा कि आदत शामिल करना चाहिए। संचालन काकोली शाहा और नबकिशोर हलदर ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




