स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि जीवन जीने की शैली है : डीसी

स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि जीवन जीने की शैली है : डीसी
गढ़वा. एक दिन, एक घंटा, एक साथ- स्वच्छता श्रमदान के संकल्प के साथ गढ़वा के पुराने समाहरणालय परिसर में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से जुड़ी जलसहिया दीदियों ने भी सक्रिय रूप से कार्यक्रम में भाग लिया और स्वच्छता श्रमदान के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक शैली है. समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी से ही हम एक स्वच्छ, स्वस्थ और सशक्त भारत का निर्माण कर सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




