कोढ़ा नपं में चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान

कोढ़ा नपं में चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान
कोढ़ा कोढ़ा नगर पंचायत में स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन किया. कार्यपालक पदाधिकारी पुष्प कुमार पुष्कर के नेतृत्व में नगर पंचायत क्षेत्र में जागरूकता व सफाई अभियान चलाया. नगर पंचायत के मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह, सभी वार्ड पार्षद, स्वच्छता पदाधिकारी सृष्टि सुमन, नगर पंचायत के जमादार तथा सभी स्वच्छता कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. अभियान के दौरान नगर पंचायत क्षेत्र की सड़कों और गलियों की साफ-सफाई की गयी तथा लोगों को स्वच्छता बनाये रखने का संदेश दिया. पदाधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल एक जिम्मेदारी नहीं बल्कि स्वस्थ और सुरक्षित जीवन की कुंजी है. मौके पर उपस्थित लोगों से अपील की गई कि वे अपने घर और आसपास की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें तथा गंदगी फैलाने से बचें. स्वच्छता ही सेवा अभियान का यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 29 अक्तूबर तक नगर पंचायत क्षेत्र में लगातार चलाया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




