नपं क्षेत्र में झाड़ू लगाकर कर साफ किया कूड़ा-कचरा

Updated at : 25 Sep 2025 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
नपं क्षेत्र में झाड़ू लगाकर कर साफ किया कूड़ा-कचरा

नपं क्षेत्र में झाड़ू लगाकर कर साफ किया कूड़ा-कचरा

विज्ञापन

कोढ़ा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर पंचायत कोढ़ा में कार्यक्रम हुआ. नपं मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह, कार्यपालक अधिकारी पुष्कर कुमार पुष्प, स्वच्छता अधिकारी सृष्टि सुमन के साथ सभी सफाईकर्मी निर्धारित ड्रेस कोड में उपस्थित रहे. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई. मुख्य पार्षद सहित अधिकारियों ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जन आंदोलन है. हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है. घोषणा की कि नगर के प्रत्येक वार्ड में विशेष सफाई अभियान चलाया जायेगा. जनजागरूकता के लिए रैलियां व नुक्कड़ नाटक भी आयोजित होंगे. शपथ लिया नगर को कूड़ा मुक्त बनाना, प्लास्टिक का उपयोग कम करना, गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण करना, स्वच्छता के प्रति अन्य लोगों को प्रेरित करना और स्वेच्छा से श्रमदान करना शामिल है. शपथ के बाद मुख्य पार्षद, कार्यपालक अधिकारी, स्वच्छता अधिकारी और सफाई कर्मियों ने नगर पंचायत क्षेत्र की विभिन्न जगहों पर श्रमदान करते हुए झाड़ू लगाई और साफ-सफाई का संदेश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola