विभिन्न विधाओं में प्रमंडल के बच्चों ने लहराया परचम
Edited by Dipankar Shriwastaw
Updated:
विज्ञापन
राज्यव्यापी दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता का आयोजन 23 सितंबर को राज्य स्तर पर किया गया.
विज्ञापन
राज्यव्यापी दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता में दिखायी प्रतिभा
सहरसा. राज्यव्यापी दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता का आयोजन 23 सितंबर को राज्य स्तर पर किया गया. जिसमें कोसी प्रमंडल के चयनित दिव्यांगजन खेल प्रतिभागी विवेक कुमार लांग जंप में प्रथम, बंटी कुमार 100 मीटर दौड़ में प्रथम, प्रिंस कुमार लंबी कूद में द्वितीय, राहुल कुमार 800 मीटर दौड़ में तृतीय, मो मेराज आलम 100 मीटर दौड़ में द्वितीय, कुमरदेव कुमार भाला फेंक में प्रथम, राहुल कुमार लंबी कूद में तृतीय, मुरली कुमार डिसकस थ्रो में द्वितीय एवं शॉटपुट में तृतीय, राज कुमार 100 मीटर दौड़ में तृतीय, ललित कुमार तैराकी में प्रथम, सुमित कुमार बैडमिंटन में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रमंडल का मान बढ़ाया है. राज्यव्यापी दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता के संबंध में कोशी क्षेत्रीय विकलांग, विधवा, वृद्ध कल्याण समिति, सहरसा के अध्यक्ष मोहन कुमार ने जानकारी दी कि संस्थान के संचालित विशेष विद्यालय के अधिकतर बच्चों ने खेल में सफलता प्राप्त कर विद्यालय एवं जिला का नाम रौशन किया है. खेल प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










