मुख्यमंत्री चार को आयेंगे सीवान

.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान घोषणा किए गए अपने विकास कार्यों की आधारशिला रखने गुरुवार को पचरूखी प्रखंड के नारायणपुर व पपौर आने वाले हैं.अपने इस दौरे में वे जिले को बड़ी सौगात देंगे. सीएम 120 करोड़ 40 लाख की लागत से बनने वाले पचरूखी बाइपास सड़क का शिलान्यास करेंगे.
प्रतिनिधि,सीवान.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान घोषणा किए गए अपने विकास कार्यों की आधारशिला रखने गुरुवार को पचरूखी प्रखंड के नारायणपुर व पपौर आने वाले हैं.अपने इस दौरे में वे जिले को बड़ी सौगात देंगे. सीएम 120 करोड़ 40 लाख की लागत से बनने वाले पचरूखी बाइपास सड़क का शिलान्यास करेंगे. यह सड़क मोहम्मदपुर मोड़ (एनएच 531) से छपिया-टेढ़ीघाट-गोपालपुर (एनएच 227) तक करीब 13.8 किलोमीटर लंबी होगी. सीएम पटना से सीधे हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे और यहां कार्यक्रम में शामिल होंगे. सोमवार को जिला प्रशासन की टीम ने नारायणपुर और पपौर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया. जिलाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश और पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी खुद सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर नजर रख रहे हैं. अधिकारियों को साफ निर्देश दिया गया है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में किसी प्रकार की कमी न रहे.सीएम नीतीश कुमार पपौर पंचायत सरकार भवन के नजदीक आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद वहां लगे स्टॉलों का भी निरीक्षण करेंगे.इनमें स्वास्थ्य, जीविका, सामाजिक सुरक्षा, कृषि और अन्य विभागों के स्टॉल शामिल हैं. मुख्यमंत्री लाभार्थियों से भी संवाद करेंगे.इस मौके पर मुख्यमंत्री पपौर पंचायत सरकार भवन के पास बने मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र और स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण करेंगे. वे वहां उपलब्ध सुविधाओं और आम लोगों को मिलने वाली सेवाओं का हाल-चाल जानेंगे. जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री का यह दौरा बेहद अहम है. पिछली प्रगति यात्रा के दौरान सीएम ने जिले के चौमुखी विकास के लिए कई घोषणाएं की थीं. उन्हीं योजनाओं की आधारशिला रखने वे अब सीवान आ रहे हैं. स्थानीय लोग बाइपास सड़क को लेकर उत्साहित हैं. उनका कहना है कि शहर के अंदर जाम की समस्या वर्षों पुरानी है.न सिर्फ यात्रियों को बल्कि मरीजों और स्कूली बच्चों को भी इससे परेशानी झेलनी पड़ती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




