चंदा की टीम ने अमनारी को हरा कर जीता खिताब

Updated:
विज्ञापन
चंदा की टीम ने अमनारी को हरा कर जीता खिताब

गीतांजलि युवा क्लब कुरहा द्वारा बोधीबागी में आयोजित नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच इचाक प्रखंड के चंदा बनाम सदर प्रखंड के अमनारी के बीच शुक्रवार को खेला गया.

विज्ञापन

5इचाक4में- खिलाड़ियों के साथ अतिथिगण इचाक. गीतांजलि युवा क्लब कुरहा द्वारा बोधीबागी में आयोजित नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच इचाक प्रखंड के चंदा बनाम सदर प्रखंड के अमनारी के बीच शुक्रवार को खेला गया. जिसमें चंदा की टीम ने अमनारी को पेनाल्टी शूट में एक गोल से पराजित कर टूर्नामेंट का खिताब जीता. इससे पूर्व दोनों टीम दो-दो गोल से बराबरी पर रही. मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी बटेश्वर मेहता, झारखंड आंदोलन कारी चंद्रनाथ भाई पटेल, जदयू नेता अर्जुन राम, सेवानिवृत प्रो बीके झा, भाजपा नेता मुनेंद्र मेहता समेत अन्य लोगों ने विजेता चंदा की टीम को बड़ा कप, बड़ा बकरा एवं 2500 नकद एवं उपविजेता अमनारी टीम को छोटा कप, छोटा बकरा एवं 1100 रुपये नकद एवं सभी खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया. टूर्नामेंट में कुल 40 टीमों ने भाग लिया था. 35 टीमों के सभी खिलाड़ियों को जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता के सौजन्य से जर्सी सेट दिया गया. मौके पर प्रो ब्रजकिशोर मेहता, राकेश मेहता, ओमप्रकाश मेहता, भीम मेहता, अभिषेक मेहता, शशि मेहता समेत सैकड़ों दर्शक मौजूद थे. मैच काे सफल आयोजन में अध्यक्ष मधुसूदन मेहता, विक्की मेहता, विकास कुमार, बबलू कुमार, विकास कुमार उर्फ लोहा समेत अन्य युवाओं का मुख्य भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola