Chaibasa News : दिनेश बिरुवा के वंशज बबलू बने ग्रामीण मुंडा

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 15 Jun 2025 10:47 PM

विज्ञापन

तांतनगर. मंझारी अंचल अंतर्गत नगरकट्टा में रविवार को पूर्व ग्रामीण मुंडा दिनेश बिरुवा ( स्वर्गीय) के वंशज भगवान उर्फ बबलू बिरुवा को सर्वसम्मति से ग्रामीण मुंडा के रूप में चयन

विज्ञापन

तांतनगर. मंझारी अंचल अंतर्गत नगरकट्टा में रविवार को पूर्व ग्रामीण मुंडा दिनेश बिरुवा ( स्वर्गीय) के वंशज भगवान उर्फ बबलू बिरुवा को सर्वसम्मति से ग्रामीण मुंडा के रूप में चयन किया गया. इससे पूर्व गांव में लगड़ा पीढ़ मानकी यामुना किशोर बिरूवा की अध्यक्षता में ग्रामसभा हुई. उपस्थित अचंल कार्यालय के राजस्व उपनिरीक्षक संतोष दोराईबुरू ने ग्रामीणों को मुंडा चयन संबंधी जानकारी दी. इसके बाद सर्वसम्मति से ग्रामीण मुंडा का चयन किया गया. इस दौरान मानकी यमुना किशोर बिरूवा ने विल्किंशन रूल्स व पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था की जानकारी दी. चंद्रशेखर बिरूवा ने मानकी-मुंडा पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था सशक्त बिंदुवार ऐतिहासिक संदेश दिया. पूर्व ग्रामीण मुंडा दिनेश बिरूवा के निधन के बाद मुंडा का पद खाली था. मुंडा चयन के लिए अचंल कार्यालय मंझारी से आदेश पत्र होने के बाद प्रक्रिया संपन्न करायी गयी. इस अवसर पर मुंडा शेखर बिरुवा, रामेश्वर बिरुवा, लक्ष्मी बिरुवा, श्रीराम बिरुवा, शेरसिंह बिरुवा, गोदाधर गोप, मानी बिरुवा, रमेश बिरुवा, चंदा भूमिज, आशा बिरुवा, सामु बिरुवा, महाती गोप, ब्रजानंद गोप, मुनमुन बिरूवा, मोनसा बिरूवा, डाडू भूमिज, जयन्ती बिरूवा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola