छात्राओं के लिए सॉफ्ट स्किल कार्यशाला का आयोजन

Edited by JUHI SMITA
Updated:
विज्ञापन

संवाददाता, पटना जेडी वीमेंस कॉलेज के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आइक्यूएसी) की ओर से कलिंगा विश्वविद्यालय के सौजन्य से छात्राओं के लिए सॉफ्ट स्किल विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना जेडी वीमेंस कॉलेज के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आइक्यूएसी) की ओर से कलिंगा विश्वविद्यालय के सौजन्य से छात्राओं के लिए सॉफ्ट स्किल विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्राओं के भीतर व्यवहार कौशल और आत्मविश्वास को विकसित करना था. कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में कलिंगा विश्वविद्यालय के मैनेजर समीर रत्नपारखी उपस्थित रहे. उन्होंने छात्राओं को व्यक्तित्व विकास, समूह परिचर्चा और व्यक्तिगत साक्षात्कार से जुड़ी बारीकियों के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने आत्मविश्वास, कुशल नेतृत्व और विषय पर ध्यान केंद्रित करने जैसे पहलुओं पर विशेष जोर दिया. कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी जिज्ञासाओं को साझा किया. कॉलेज प्राचार्या डॉ मीरा कुमारी ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है. उन्होंने छात्राओं को जीवन में आने वाली हर परिस्थिति का डटकर सामना करने की प्रेरणा दी. कार्यक्रम का आयोजन डॉ मालिनी वर्मा के नेतृत्व में किया गया, जबकि मंच संचालन डॉ निधि सिन्हा ने किया. अंत में डॉ अमित गिरि ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस अवसर पर कलिंगा विश्वविद्यालय के सत्येंद्र विश्वकर्मा सहित महाविद्यालय की कई शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं.

विज्ञापन
JUHI SMITA

लेखक के बारे में

By JUHI SMITA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola