जर्जर हथिया पुल जीर्णोद्धार कराने को लेकर निकाला कैंडल मार्च

झाझा-सोनो मार्ग पर हथिया गांव के समीप उलाय नदी के बीच स्थित जर्जर हथिया पुल की मरम्मती को लेकर जनसंघर्ष मोर्चा के संयोजक बिनोद यादव के नेतृत्व में लोगों ने कैंडल मार्च निकाला.
झाझा. झाझा-सोनो मार्ग पर हथिया गांव के समीप उलाय नदी के बीच स्थित जर्जर हथिया पुल की मरम्मती को लेकर जनसंघर्ष मोर्चा के संयोजक बिनोद यादव के नेतृत्व में लोगों ने कैंडल मार्च निकाला. मार्च में भाग ले रहे लोगों ने कहा कि झाझा-सोनो मार्ग पर स्थित इस पुल की हालत जर्जर है. पुल की सड़क पर बड़ा-बड़ा गड्ढा हो गया है इस कारण से घटना-दुर्घटना भी घटित होते रहती है. सड़क पर बने गड्ढा में वर्षा पानी जमा हो जाने से पैदल व बाइक से आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लोगों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि इसे लेकर संज्ञान लिया जाये और जल्द-से-जल्द इसका जीर्णोद्धार करवाया जाये ताकि आने-जाने में परेशानी का सामना नहीं करने पड़े. अगर इस दिशद्में जल्द कोई कार्रवाई नहीं किया जाता है तो हम सामाजिक संगठन के लोग आंदोलन करने को बाध्य हो जायेगें. इस दौरान दर्जनों की संख्या में लोग थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




