आवेदन देकर बेटे को खोजने की लगायी गुहार

Updated at : 24 Sep 2025 11:45 PM (IST)
विज्ञापन
आवेदन देकर बेटे को खोजने की लगायी गुहार

आवेदन देकर बेटे को खोजने की लगायी गुहार

विज्ञापन

सिमडेगा. कोलेबिरा प्रखंड की नवाटोली पंचायत के सरंगापानी निवासी मंजन सिंह का 24 वर्षीय पुत्र सूरज सिंह पुणे महाराष्ट्र काम करने के लिए गया हुआ था. इस बीच उसकी मां की तबीयत खराब हो गयी. सूचना पर वह छुट्टी लेकर 11 सितंबर को सारंगपानी आने के लिए टिकट कराया. पुणे से सारंगापानी आने की जानकारी अपने दोस्त के मोबाइल के माध्यम से दी. किंतु आज तक घर नहीं पहुंचा. इस कारण उसके परिजन काफी चिंतित है. सूरज की माता द्वारा कोलेबिरा थाना में गुमशुदगी का आवेदन देकर अपने पुत्र को खोजने की गुहार लगायी है. इधर, पुत्र के घर नहीं पहुंचने से परिजनों का बुरा हाल हो गया है.

अचीवर्स क्लासेस में कक्षाएं एक अक्तूबर से

सिमडेगा. शहर के प्रिंस चौक नाइस आइटीआइ गली स्थित कोचिंग संस्थान अचीवर्स क्लासेस में जेटेट के दोनों स्तरों की तैयारी करायी जा रही है. कोचिंग संचालक गणेश पाठक ने बताया कि कक्षा एक से पांच तक और कक्षा छह से आठ तक दोनों स्तरों के लिए नयी कक्षा की शुरुआत एक अक्तूबर से की गयी है. जेटेट परीक्षा के लिए ऑनलाइन तथा ऑफलाइन क्लासेस अनुभवी फैकल्टीज द्वारा करायी जायेगी. अभ्यर्थी अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन क्लास में नामांकन करा सकते हैं. नामांकन के लिए इच्छुक अभ्यर्थी कोचिंग संचालक के मोबाइल नंबर 6207645754 से संपर्क कर नामांकन करा सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola