गेड़ाबाड़ी में जाम से व्यवसायी व आमलोग त्राहिमाम

Edited by RAJKISHOR K
Updated:
विज्ञापन

गेड़ाबाड़ी में जाम से व्यवसायी व आमलोग त्राहिमाम

विज्ञापन

– एनएच 31 व 81 पर जाम लगने से घंटों आवगामन हो रहा प्रभावित, एंबुलेंस भी जाम में फंस रहे कोढ़ा प्रखंड के नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत गेड़ाबाड़ी बाजार में इन दिनों जाम की समस्या विकराल रूप ले चुकी है. रोजाना यहां जाम का आलम यह रहता है कि लोगों को दो से तीन घंटे तक सड़क पर फंसे रहना पड़ता है. जाम से एनएच -81 और एनएच-31 पर भी कई किलोमीटर लंबी गाड़ियों की कतारें लग जाती हैं. लोगों ने कहा, जाम के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. कई बार एंबुलेंस भी इस जाम में घंटों तक फंसी रहती है. मरीजों की जान पर संकट तक बन जाती है. व्यापारियों और राहगीरों का कहना है कि गेड़ाबाड़ी बाजार के मुख्य चौराहे पर चारों दिशाओं से आने वाले वाहनों के दबाव और ट्रैफिक व्यवस्था के अभाव के कारण जाम की स्थिति हर दिन उत्पन्न होती है. लोगों का आरोप है कि अब तक इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है. ट्रैफिक की व्यवस्था नहीं की गई तो स्थिति और भी भयावह हो सकती है. कोढ़ा पुलिस प्रशासन का कहना है कि जाम की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस बल मौके पर तैनात कर वाहनों को सुचारू ढंग से निकालने की कोशिश की जाती है. ताकि आमजन और आपातकालीन सेवाएं प्रभावित न हों. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मुख्य बाजार क्षेत्र में ट्रैफिक चौकी स्थापित कर स्थायी समाधान किया जाय. ताकि आए दिन होने वाले इस जाम से लोगों को मुक्ति मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola