व्यवसायी का ब्रेन हेमरेज होने से मौत

बहादुरगंज शहर के नामी व्यवसायी 52 वर्षीय कमलेश्वर बसाक अब इस दुनिया में नहीं रहे
बहादुरगंज बहादुरगंज शहर के नामी व्यवसायी 52 वर्षीय कमलेश्वर बसाक अब इस दुनिया में नहीं रहे. व्यवसायी श्री बसाक की सिलीगुड़ी में इलाज के दौरान बीते बुधवार की देर रात मौत हो गयी. वे बीते लगभग 15 दिनों पूर्व में ही बहादुरगंज शहर स्थित अपने आवास परिसर में अचानक गिर जाने से ब्रेन हैमरेज का शिकार हुए थे. तबसे उनका इलाज सिलीगुड़ी के किसी बड़े प्राइवेट नर्सिंग होम में चल रहा था. जहां वे अंततः जिंदगी की जंग हार गये. सुबह होने के साथ शव के यहां पहुंचते ही तमाम रिश्तेदारों, मित्रों व शहर के लोगों की यहां मुख्य मार्ग पर स्थित उनके आवास पर भीड़ लग गयी एवम लोग शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने में लग गये. इस बीच गुरुवार की दोपहर मृतक व्यवसायी का महानंदा नदी शमशान घाट पर विधिवत दाह संस्कार कर दिया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




