देवतल्ला गांव में आपसी विवाद में दो गुटों में बमबारी, चार घायल

Updated at : 24 Sep 2025 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
देवतल्ला गांव में आपसी विवाद में दो गुटों में बमबारी, चार घायल

पाकुड़. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के देवतल्ला गांव में बमबारी की घटना सामने आई है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि़, पाकुड़. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के देवतल्ला गांव में बमबारी की घटना सामने आई है. घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है. मुफ्फसिल थाने की पुलिस के अनुसार घटना में चार व्यक्ति घायल हुए हैं. सभी घायलों का इलाज सोनाजोड़ी सदर अस्पताल में किया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई. मामले को लेकरथाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि देवतल्ला निवासी मोतिउर रहमान व रेनटू शेख के बीच आपसी विवाद के कारण दोनों गुटों के परिवार वालों की ओर से पत्थरबाजी की गयी है. इसी बीच रेनटू शेख समेत इसके साथियों ने 4-5 सूतली बम फेंका है. चार से पांच बम फेंके जाने की सूचना प्राप्त हुई है,जिसमें तीन से चार लोग घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए सोना जोड़ी सदर अस्पताल भेजा गया है. घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. घटना में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. बता दें की देवतल्ला में बमबाजी की घटना कोई नहीं नहीं है. इसके पूर्व में भी कई इस प्रकार की घटनाएं हो चुकी है. कहते हैं एसडीपीओ देवतल्ला गांव में दो गुटों के बीच बमबाजी की घटना हुई है. इसमें आंशिक रूप से तीन से चार लोग घायल हैं. एक पक्ष की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. दोषी बक्से नहीं जायेंगे. -दयानंद आजाद, एसडीपीओ

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola