ePaper

Madhubani News : पेड़ में लटका मिला महिला का शव

Updated at : 24 Sep 2025 10:42 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : पेड़ में लटका मिला महिला का शव

खिरहर थाना क्षेत्र के हिसार गांव में एक महिला का शव मिलते ही गांव में सनसनी फैल गयी.

विज्ञापन

हरलाखी. खिरहर थाना क्षेत्र के हिसार गांव में एक महिला का शव मिलते ही गांव में सनसनी फैल गयी. दरअसल हिसार गांव से लक्ष्मीपुर जाने वाली मार्ग में एक पेड़ से महिला का शव लटकता देखा गया. मृतक महिला की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के बौरहर निवासी पिंटू राम की पत्नी दीपाली देवी के रूप में हुई. घटना की सूचना मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया. मृतिका दीपाली देवी के पिता हरशुवार निवासी बेचन राम ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व ही बेटी की शादी की थी. घटना के बाद परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है. गांव में मातम है. थानाध्यक्ष शुभम कुमार शर्मा ने कहा कि पुलिस घटना की बारीकी से जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola