बनकाटी में श्री श्री 108 अद्वैत महाराज की गयी आरती

Updated:
विज्ञापन

कुंडहित. बनकाठी गांव स्थित गौर गदाधर मंदिर परिसर में श्री श्री अद्वैत बाबा महाराज का 18वां तिरोधान महोत्सव बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ. इस अवसर पर लगातार तीन दिनों

विज्ञापन

कुंडहित. बनकाठी गांव स्थित गौर गदाधर मंदिर परिसर में श्री श्री अद्वैत बाबा महाराज का 18वां तिरोधान महोत्सव बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ. इस अवसर पर लगातार तीन दिनों तक एकनाम हरिनाम संकीर्तन यज्ञ का आयोजन किया गया. हरिनाम यज्ञ के समापन के पश्चात दूर-दराज से आए सैकड़ों भक्तों ने खिचड़ी महाप्रसाद ग्रहण किया. मंदिर के सेवायत गौरीशंकर अधिकारी व उनके पुत्र बनमाली अधिकारी ने मंदिर एवं आश्रम का संचालन किया. परंपरा के अनुसार तीन दिनों तक भिक्षाटन से मंदिर की सेवाएं चलाई जाती है. अंतिम दिन सैकडों श्रद्धालुओं को खिचड़ी महाप्रसाद वितरित किया जाता है. उल्लेखनीय है कि श्री श्री 108 अद्वैत दास बाबा महाराज ने वृंदावन से आकर बनकाठी गांव में गौर गदाधर मंदिर की स्थापना की थी. उनके अनुयायी शिष्यों द्वारा प्रतिवर्ष उनकी स्मृति में तिरोधान महोत्सव का आयोजन किया जाता है. मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरी मंडल, पूर्णिमा घर, बनमाली अधिकारी, जगतमोहन अधिकारी, श्रीदाम फौजदार, दिनबंधु फौजदार, यदुनंदन भंडारी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola