बीडी कॉलेज : निशुल्क चिकित्सा शिविर में शिक्षकों और विद्यार्थियों को मिला चिकित्सीय परामर्श

Edited by AMBER MD
Updated:
विज्ञापन

<P><H2>संवाददाता, पटना</H2></P>बीडी कॉलेज के एनएसएस, सेहत केंद्र व ग्लोबल ऑर्थोपेडिक फोरम की ओर से निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर और विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया. डॉ अमूल्य कुमार सिंह ने

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

बीडी कॉलेज के एनएसएस, सेहत केंद्र व ग्लोबल ऑर्थोपेडिक फोरम की ओर से निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर और विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया. डॉ अमूल्य कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए एकाग्र, अनुशासित व दृढ़ रहने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम का संचालन विशाल विजय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ स्वर्णा कुमार द्वारा प्रस्तुत किया. सेहत केंद्र में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर में विद्यार्थियों व कर्मचारियों को स्वास्थ्य परामर्श व सामान्य जांच की सुविधा प्रदान की गयी. विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम में डॉ कर्नल विवेकानंद उपाध्याय, डॉ रोहित राज, डॉ कोमल प्रिया, डॉ अमन सिंह व डॉ मनीष कुमार शामिल रहे. शिविर में विद्यार्थियों और शिक्षकों की बॉडी मास इंडेक्स की जांच करने के साथ ही शुगर और बीपी की भी जांच की गयी. जांच के बाद डॉक्टर्स की टीम ने उन्हें चिकित्सीय परामर्श देते हुए दिनचर्या में सुधार के लिये प्रेरित किया. कार्यक्रम में छात्रों व शिक्षकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली.

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola