bihar election 2025 : महादलित टोला में लोगों को मतदान के प्रति किया जागरुक

Updated:
विज्ञापन

bihar election 2025 : जमुई. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर स्वीप कोषांग जमुई के निर्देशानुसार, रविवार को सदर प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों व नगर परिषद वार्डों में मतदाता जागरूकता

विज्ञापन

bihar election 2025 : जमुई. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर स्वीप कोषांग जमुई के निर्देशानुसार, रविवार को सदर प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों व नगर परिषद वार्डों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. पंचायत अड़सार के अहरा मुसहरी, पंचायत काकन के धोबी टोला, चौड़ीहा के रजक टोला, लखनपुर के मुसहरी टोला, थेगुआ के सुग्गी रजक टोला, दौलतपुर मुसहरी टोला, गारसंडा के रजक टोला सहित नगर परिषद के वार्ड संख्या 1, 2, 3, 4, 8, 9, 11, 20, 21, 25, 26, 29 एवं 30 में विकास मित्रों एवं टोला सेवकों ने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया. कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को मतदान के महत्व एवं मतदान अवश्य करें संदेश से अवगत कराया गया. साथ ही, मतदाताओं से मतदान केंद्र तक पहुंचने में आने वाली संभावित समस्याओं की जानकारी प्राप्त की गयी, ताकि मतदान के दिन किसी को भी कठिनाई न हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन