भक्तिमय माहौल में शिव महापुराण कथा संपन्न, 11 कुंडीय यज्ञ में श्रद्धालुओं ने दी आहुतियां

Edited by AMIT JHA
Updated:
विज्ञापन

<P><H2>कथावाचिका कृष्णा किशोरी ने सुनायी शिव लीला, समापन पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़</H2></P>जमालपुर. पूर्व रेलवे इंटर महाविद्यालय के मैदान में आयोजित नौ दिवसीय शिव महापुराण कथा का सोमवार को

विज्ञापन

कथावाचिका कृष्णा किशोरी ने सुनायी शिव लीला, समापन पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

जमालपुर. पूर्व रेलवे इंटर महाविद्यालय के मैदान में आयोजित नौ दिवसीय शिव महापुराण कथा का सोमवार को विधिवत समापन हो गया. समापन के अवसर पर पूरा क्षेत्र ”हर-हर महादेव” के जयघोष से गुंजायमान रहा. 11 जनवरी से शुरू हुए इस धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन भारी संख्या में शिव भक्तों ने हिस्सा लिया, जिसमें महिलाओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही.

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 11 कुंडीय हवन

समापन दिवस पर व्यास पीठ द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी वेदियों की पूजा संपन्न करायी गयी. इस दौरान भगवान शिव का सहस्त्रार्जन किया गया. विशेष रूप से निर्मित 11 कुंडीय यज्ञशाला में मुख्य यजमानों सहित क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने विश्व शांति और लोक कल्याण की कामना के साथ आहुतियां दीं. हवन के पश्चात भगवान को खिचड़ी का महाभोग लगाया गया, जिसे बाद में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में वितरित किया गया.

कृष्णा किशोरी ने किया शिव कथा का रसपान

बता दें कि वृंदावन से पधारीं प्रसिद्ध कथा वाचिका कृष्णा किशोरी ने पिछले आठ दिनों से भगवान शिव की महिमा, उनके विभिन्न स्वरूपों और शिव परिवार के आदर्शों का विस्तार से वर्णन किया. उनके सुमधुर भजनों और कथा वाचन से श्रद्धालु भावविभोर रहे. समापन के दिन उन्होंने शिव और शक्ति के मिलन की महत्ता पर प्रकाश डाला. कथा के समापन पर रामपुर बस्ती, हलिमपुर, रामपुर रेलवे कॉलोनी, सदर बाजार, दौलतपुर सहित आसपास के दर्जनों मुहल्लों से श्रद्धालु पहुंचे. आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय कार्यकर्ताओं और भक्तों की सराहनीय भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola