भाजपाइयों ने जयंती पर बाबा साहब को किया याद

महेशपुर. भाजपा कार्यकर्ताओं ने महेशपुर प्रखंड मुख्यालय के आंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहब 134वीं जयंती मनायी. बाबा साहेब की प्रतिमा
महेशपुर. भाजपा कार्यकर्ताओं ने महेशपुर प्रखंड मुख्यालय के आंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहब 134वीं जयंती मनायी. बाबा साहेब की प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से माल्यार्पण कर उन्हें याद किया. भाजपाइयों ने कहा कि बाबा साहेब को भारतीय संविधान का पिता माना जाता है. उन्होंने भारतीय संविधान में निम्न वर्ग के लोगों को समाज में समानता दिलाने के साथ-साथ ऊंच-नीच को जड़ से खत्म किया. बाबा साहेब का भारत के विकास में बड़ा योगदान रहा है. मौके पर प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, अमित अग्रवाल, राहुल मिश्रा, राहुल यादव, गोपाल भगत, राजेंद्र भगत आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




