भागलपुर-रांची के बीच आज से चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन

Edited by UMESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. रेलवे ने यात्रियों की अपेक्षित भीड़ को देखते हुए भागलपुर और रांची के बीच श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह स्पेशल ट्रेन मेला के

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. रेलवे ने यात्रियों की अपेक्षित भीड़ को देखते हुए भागलपुर और रांची के बीच श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह स्पेशल ट्रेन मेला के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के लिए चलाया गया है. 08610 रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल 12 जुलाई और 11 अगस्त के बीच (10 ट्रिप) प्रत्येक शनिवार और सोमवार को रांची से 23:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 13:00 बजे भागलपुर पहुंचेगी. यह ट्रेन पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार में अभयपुर, जमालपुर और सुल्तानगंज स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी और शयनयान श्रेणी की व्यवस्था होगी. 08609 भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल 13 जुलाई से 12 अगस्त के बीच (10 ट्रिप) प्रत्येक रविवार और मंगलवार को भागलपुर से 13:50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 05:45 बजे रांची पहुंचेगी. यह स्पेशल ट्रेन पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार में बाराहाट, बांका, देवघर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी और शयनयान श्रेणी की व्यवस्था होगी. 08609 भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल की बुकिंग पीआरएस और इंटरनेट के माध्यम से उपलब्ध है. वहीं 08610 रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल प्रत्येक बुधवार को और 08609 भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को, जिसकी सूचना पहले दी गयी थी, जिसे रद्द मानी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola