ePaper

East Singhbhum News : फुटबॉल मैच देख लौट रहे युवकों के साथ मारपीट

Updated at : 31 Aug 2025 11:50 PM (IST)
विज्ञापन
East Singhbhum News : फुटबॉल मैच देख लौट रहे युवकों के साथ मारपीट

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

चाकुलिया थाना के मैम क्लब के समीप शनिवार रात मारपीट की घटना प्रकाश में आयी है.

विज्ञापन

चाकुलिया.

चाकुलिया थाना के मैम क्लब के समीप शनिवार रात मारपीट की घटना प्रकाश में आयी है. मारपीट की घटना में माटियाबांधी सुंडी टोला के तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों में चंपाई मार्डी, सिरू किस्कू एवं सुमन किस्कू शामिल है. घायलों ने बताया कि शनिवार को वे दूधियासोल फुटबॉल मैच देखने गये थे. लौटने के दौरान रात हो गयी. मैम क्लब से सोनाहातू जाने के रास्ते में थोड़ी देर के लिए रुका. तभी तीन युवक बाइक पर सवार होकर आये. अचानक लाठी डंडे से हमलोगों पर हमला कर दिया. घायल करने के बाद तीनों युवक भाग निकले.

इसके बाद घायलों ने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी. परिजन रात में घायलों को अपने साथ ले गये. सुबह जानकारी मिली कि मारपीट की घटना में चडइडूबा के दो युवक शामिल थे. ग्रामीणों ने चडइडूबा के ग्राम प्रधान से मुलाकात कर मामले की जानकारी दी. इसके बाद घायलों को लेकर चाकुलिया थाना पहुंचे. चाकुलिया थाना में बाबूलाल मार्डी एवं लालमोहन मार्डी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी. इसके बाद पुलिस द्वारा घायलों का चाकुलिया सीएचसी में इलाज कराया गया. थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola