बच्चों और शिक्षकों के साथ मारपीट

प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय बिठूना राजपूत टोला में असामाजिक तत्वों का आतंक बढ़ता जा रहा है. आये दिन विद्यालय परिसर में घुसकर वे पढ़ाई-लिखाई की व्यवस्था बाधित कर देते हैं.शुक्रवार को असामाजिक तत्व विद्यालय में घुस आए और कक्षा में पढ़ रहे बच्चों के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करने लगे.
प्रतिनिधि, भगवानपुर हाट. प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय बिठूना राजपूत टोला में असामाजिक तत्वों का आतंक बढ़ता जा रहा है. आये दिन विद्यालय परिसर में घुसकर वे पढ़ाई-लिखाई की व्यवस्था बाधित कर देते हैं.शुक्रवार को असामाजिक तत्व विद्यालय में घुस आए और कक्षा में पढ़ रहे बच्चों के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करने लगे. जब शिक्षकों ने रोकने की कोशिश की तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया. इस दौरान ईंट-पत्थर चलाए गए, जिससे विद्यालय का माहौल पूरी तरह से अशांत हो गया. विद्यालय के तरफ शिक्षा समिति और गांव वालों को इसकी सूचना दी गई. फिर भी उनलोगों ने नहीं माना. प्रधान शिक्षक रवि कुमार ने बताया कि यह समूह आए दिन विद्यालय आकर बच्चों को मारता-पीटता है और उन्हें पढ़ाई से रोकने की कोशिश करता है. इस वजह से विद्यालय में नियमित रूप से पढ़ाई प्रभावित हो रही है और बच्चों की संख्या घटती जा रही है. अभिभावकों के बीच भी भय का माहौल है. उन्होंने कहा कि पूरी घटना की सूचना बीइओ राकेश कुमार को आवेदन के माध्यम से दे दी है. शिक्षकों ने मांग की है कि विद्यालय परिसर में सुरक्षा की व्यवस्था की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि बच्चों की शिक्षा में बाधा न उत्पन्न हो. इस संबंध में बीइओ राकेश कुमार ने कहा कि मुझे इस घटना की अभी तक कोई जानकारी नहीं है. अगर ऐसी घटना हुई होगी तो मैं प्रधान शिक्षक और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर मामले की जांच करवाऊंगा. मामला सही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वही ग्रामीणों ने भी बताया कि असामाजिक तत्वों की यह हरकत लगातार हो रही है, लेकिन अभी तक उनके खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




