Araria News : करोड़ों की लागत से हो रहे पुल निर्माण में अनियमितता से आक्रोश

Edited by RAVIKANT SINGH
Updated:
विज्ञापन

कुर्साकांटा (अररिया) से दिलीप कुमार सिंह की रिपोर्ट, Araria News : कुर्साकांटा के जागीर परासी पंचायत के घाट चिकनी के फ़कीरना से रमई जाने वाली सड़क पर करोड़ों की लागत

विज्ञापन

कुर्साकांटा (अररिया) से दिलीप कुमार सिंह की रिपोर्ट, Araria News : कुर्साकांटा के जागीर परासी पंचायत के घाट चिकनी के फ़कीरना से रमई जाने वाली सड़क पर करोड़ों की लागत से निर्माण हो रहे पुल में अनियमितता बरते जाने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त रहा. जानकारी देते पूर्व पंसस प्रतिनिधि बाबुल महथा ने बताया कि पुल निर्माण के शुरुआती काल में ही संवेदक बगैर तैयार मानक का पालन किए ही निर्माण कार्य कराया जा रहा है. जिससे स्थानीय ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि जब पुल निर्माण में शुरू में ही गुणवत्ता के विरुद्ध कार्य होगा तो वही हाल होगा जो आए दिन करोड़ों, लाखों की लागत से निर्माण हो रहे पूर्व आवागमन के पूर्व ही धराशाई हो रहा है. ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी से पुल निर्माण में बरती जा रही अनियमितता पर रोक लगाते हुए गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कार्य की मांग की है.

विज्ञापन
RAVIKANT SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIKANT SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola