अपहृत युवती को पुलिस ने किया बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Apr 2024 9:46 PM
प्रतिनिधि बाराहाट. विगत 14 अप्रैल को थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती का शादी की नियत से अपहरण कर लिया गया था. इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी
प्रतिनिधि बाराहाट. विगत 14 अप्रैल को थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती का शादी की नियत से अपहरण कर लिया गया था. इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. मंगलवार को इसी कड़ी में थाना अध्यक्ष दीपक पासवान ने गुप्त सूचना पर भेड़ा मोड चौक से अपहृत युवती को बरामद करते हुए 164 बयान के लिए महिला पुलिस अभिरक्षा में युवती को न्यायालय भेज दिया. घटना को लेकर अपहृत युवती के पिता के द्वारा बीते 14 अप्रैल को बाराहाट थाना में दो व्यक्ति के विरुद्ध शादी की नियत से अपहरण कर लिए जाने के मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि बीते 14 अप्रैल को शादी की नियत से युवती का अपहरण किया गया था. जिसकी बरामदगी कर ली गयी है. न्यायालय के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










