Darbhanga News: स्नातक प्रथम सेमेस्टर में खाली सीटों पर नामांकन का एक और मौका

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:लनामिवि, स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र-2025-29 में रिक्त सीटों के विरुद्ध नामांकन के इच्छुक अभ्यर्थियों को एक बार फिर से मौका देने जा रहा है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. लनामिवि, स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र-2025-29 में रिक्त सीटों के विरुद्ध नामांकन के इच्छुक अभ्यर्थियों को एक बार फिर से मौका देने जा रहा है. इससे संबंधित जारी अधिसूचना के अनुसार विषयवार रिक्त सीट की जानकारी 25 सितंबर को प्रकाशित की जायेगी. रिक्त सीट वाले विषयों में 700 रुपये शुल्क सहित आवेदन 26 से 27 सितंबर तक लिया जाएगा. यह प्रक्रिया पहले आओ पहले पाओ की नीति पर पूरी की जायेगी. इस कार्य के लिए विश्वविद्यालय का नामांकन पोर्टल 26 सितंबर की सुबह 11.30 बजे चालू कर दिया जायेगा. चयन सूची एवं चयन-पत्र का प्रकाशन चार अक्तूबर को होगा. चयनित अभ्यर्थियों का आवंटित कालेज में अभिलेख सत्यापन एवं नामांकन छह एवं सात अक्तूबर को होगा.

नये आवेदित छात्रों को ही मिलेगा मौका

इस चरण में नये आवेदित अभ्यर्थियों को ही अवसर प्रदान किया जायेगा. बताया जाता है कि सत्र 2025-29 में आवेदन से लेकर नामांकन तक की प्रक्रिया एक मई से चल रही है. हालांकि इससे पहले अप्रैल में ही आवेदन लेने की सूचना जारी की गई थी, लेकिन अगले दिन उसे स्थगित कर नयी तिथि जारी की गई थी. सितंबर माह का अंतिम सप्ताह चल रहा है. इस तरह छह माह के एक सेमेस्टर में लगभग पांच माह तक नामांकन की प्रक्रिया ही चल रही है. वैसे कहने को नामांकित छात्रों का वर्ग भी आरंभ है. इधर, विषयवार रिक्त सीट पर नामांकन के लिए फ्रेश आवेदन भी लिया जा रहा है, जिसका नामांकन अभी तक के आदेश के अनुसार सात अक्तूबर तक होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola