अनियंत्रित होकर स्कूटी पलटी, दो सगे भाई घायल

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

मोहनिया शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र के एमपी कॉलेज गेट के समीप सोमवार की सुबह एक स्कूटी अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिस पर सवार दो सगे भाई घायल हो गये. घटना

विज्ञापन

मोहनिया शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र के एमपी कॉलेज गेट के समीप सोमवार की सुबह एक स्कूटी अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिस पर सवार दो सगे भाई घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों घायलों को अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में भर्ती कराया गया, जहां इलाज किया गया. घायलों में रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन निवासी राजेश कुमार सिंह के पुत्र रितेश कुमार व सतीश कुमार शामिल है. जानकारी के अनुसार, दोनों भाई कुरई गांव स्थित अपने फुआ के घर आये थे और जहां से सोमवार की सुबह स्कूटी से वापस अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान एमपी कॉलेज गेट के पास अचानक स्कूटी असंतुलित होकर पलट गयी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गये. अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन रितेश कुमार की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola