ePaper

अनियंत्रित हो पलटा ई-रिक्शा, दंपती घायल

Updated at : 02 May 2024 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
अनियंत्रित हो पलटा ई-रिक्शा, दंपती घायल

टाल जाने वाली सड़क पर बुधवार को हुआ हादसा घायल दंपती का रेफरल अस्पताल में कराया गया इलाज फोटो संख्या 04- इलाजरत घायल. प्रतिनिधि, बड़हिया टाल जाने

विज्ञापन

टाल जाने वाली सड़क पर बुधवार को हुआ हादसा घायल दंपती का रेफरल अस्पताल में कराया गया इलाज फोटो संख्या 04- इलाजरत घायल. प्रतिनिधि, बड़हिया टाल जाने वाली ग्रामीण सड़क पर बुधवार को अनियंत्रित हुए ई-रिक्शा के पलटने से उस पर सवार दंपती घायल हो गया. घायल दंपती का इलाज के लिए बड़हिया रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां से इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया. घायल दंपती की पहचान बीरूपुर के वार्ड नंबर 14 निवासी विनोद तांती एवं उनकी पत्नी मीणा देवी के रूप में किया गया. जानकारी के अनुसार घायल दंपती बड़हिया के खुटहा से ई-रिक्शा से वापस बीरूपुर जा रहे थे. इसी बीच दरौंक पुल के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा. जिससे सवार दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. टाल क्षेत्र जा रहे ग्रामीणों ने सड़क में दुर्घटना देख कर घायल व्यक्ति को इलाज के लिए बड़हिया रेफरल अस्पताल इलाज के लिए भर्ती करवाया गया. जहां दोनों का इलाज किया गया. घटना की सूचना मिलने के बाद उनके परिजन बड़हिया रेफरल अस्पताल पहुंचकर इलाज के बाद उन्हें घर ले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola