Buxar News: सुमन श्रीवास्तव को अधिवक्ता मंच का जिलाध्यक्ष बनने पर अधिवक्ताओं में खुशी
Published by : RAVIRANJAN KUMAR SINGH Updated At : 25 Sep 2025 10:20 PM
विज्ञापन
सिविल कोर्ट बक्सर में अधिवक्ता सुमन कुमार श्रीवास्तव को दूसरी बार भाजपा अधिवक्ता मंच का जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं के द्वारा अंगवस्त्र एवं पुष्प माला देकर सम्मानित किया गया
विज्ञापन
बक्सर
. सिविल कोर्ट बक्सर में अधिवक्ता सुमन कुमार श्रीवास्तव को दूसरी बार भाजपा अधिवक्ता मंच का जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं के द्वारा अंगवस्त्र एवं पुष्प माला देकर सम्मानित किया गया. बता दें की सुमन श्रीवास्तव के द्वारा पूर्व काल में अधिवक्ताओं के प्रति प्रेम स्नेह एवं अधिवक्ताओं की समस्याओं को प्रदेश स्तर पर उठाने को लेकर अधिवक्ताओं के द्वारा उनको बधाई एवं स्वागत किया गया. वहीं सुमन श्रीवास्तव ने अधिवक्ताओं एवं प्रदेश नेतृत्व के साथ-साथ प्रदेश संयोजक विंध्याचल राय एवं जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन को पुनः अधिवक्ता मंच के जिलाध्यक्ष का दायित्व देने पर आभार प्रकट किया है. साथ ही उन्होंने कहा कि मैं अधिवक्ताओं के लिए समर्पित हूं. साथ ही साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं कि मुकदमे एवं कानुनी सलाह को नि:शुल्क सेवा प्रदान करूंगा. संगठन को ईमानदारी पूर्वक मजबूत करने में सहयोग करूंगा. खुशी इजहार करने एवं बधाइयां देने वालों में मुख्य रूप से सिविल कोर्ट के लोक अभियोजक श्री केदारनाथ तिवारी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बबन ओझा एवं अधिवक्ता संघ के महासचिव बिंदेश्वरी पांडे शशी भूषण राय, मनोज कुमार श्रीवास्तव, जावेद अख्तर, संजय पांडेय, अजय कुमार तिवारी, गोपाल चौधरी, सुरेंद्र कुमार सिंह, मोo अजहर सुशील पाठक के साथ-साथ सैकड़ों अधिवक्ता ने अपनी अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










