तीन दिनों से अंधेरे में है अड़की
Author :SATISH SHARMA
Published by :SATISH SHARMA
Updated at :24 Sep 2025 6:27 PM
विज्ञापन

वज्रपात से अड़की पावर सब स्टेशन में 1.5 एमवीए और पांच एवीए का ट्रांसफाॅर्मर जल गया है.
विज्ञापन
खूंटी.
अड़की प्रखंड तीन दिनों से अंधेरे में हैं. वज्रपात से अड़की पावर सब स्टेशन में 1.5 एमवीए और पांच एवीए का ट्रांसफाॅर्मर जल गया है. बिजली नहीं रहने के कारण सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों का कामकाज प्रभावित है. अस्पतालों में चिकित्सक और मरीज दोनों परेशान हैं. बिजली नहीं होने से इलाज में परेशानी हो रही है. बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है. मोबाइल फोन बंद हो चुके हैं. दुकानदारों का व्यापार लगभग ठप है. ग्रामीण के लोग शाम का भोजन जल्दी कर ले रहे हैं. लोग छोटे-छोटे सोलर लाइट मोमबत्ती दीयों के सहारे रात गुजारने को विवश हैं. विद्युत कार्यपालक अभियंता जेम्स कुजूर और विभाग के एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि वज्रपात के कारण दो ट्रांसफॉर्मर खराब हो गये हैं. नया ट्रांसफाॅर्मर लगाना ही एकमात्र विकल्प है, जिसमें लगभग दो दिनों का समय लग सकता है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










