आंधी से ठाकुरगंज प्रखंड में व्यापक तबाही

ठाकुरगंज.सोमवार की शाम आयी आंधी ने इलाके में व्यापक तबाही मचाई है. चुरली के डिमहाट इलाके में तेज आंधी ने कहर ढाते हुए बड़े पैमाने पर तबाही मचाई.
ठाकुरगंज.सोमवार की शाम आयी आंधी ने इलाके में व्यापक तबाही मचाई है. चुरली के डिमहाट इलाके में तेज आंधी ने कहर ढाते हुए बड़े पैमाने पर तबाही मचाई. इस दौरान एक ही झटके में पुराने पेड़ गिरने के साथ कई आशियानों के छत उड़ गए. वहीं आंधी के कारण घर आंगन में रखे मोटर साइकिल समेत अन्य सामान ताश के पत्तों के तरह बिखर गए. अचानक आई आंधी से लोगों में दहशत हो गयी. वही नगर क्षेत्र में भी आंधी ने तबाही मचाई है. खेतों में खड़ी केला और मकई को व्यापक नुकसान हुआ है. जलेबिया मोड़ के पास वृक्ष गिरने से बाजार आने का रास्ता ब्लॉक हो गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




