आचार संहिता उल्लंघन मामले में सांसद अभय कुशवाहा को जमानत

Updated:
विज्ञापन

औरंगाबाद. मंगलवार की सुबह व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में आचार संहिता उल्लंघन से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान औरंगाबाद के सांसद अभय कुशवाहा समेत चार लोगों ने कोर्ट में

विज्ञापन

औरंगाबाद. मंगलवार की सुबह व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में आचार संहिता उल्लंघन से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान औरंगाबाद के सांसद अभय कुशवाहा समेत चार लोगों ने कोर्ट में उपस्थित होकर जमानत प्राप्त की. यह सुनवाई प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी कुमार अभिजीत राय की अदालत में हुई, जहां सभी आरोपितों ने विधिवत हाजिरी दी.मामले में सांसद अभय कुशवाहा के साथ राजद नेता उदय कुमार, विकास कुमार वर्मा और मुकेश कुमार भी शामिल थे. सभी की ओर से वरीय अधिवक्ता जगनरायण सिंह ने अदालत में जमानत की अर्जी दाखिल करते हुए कहा कि आरोपित न्यायालय के समक्ष उपस्थित हैं और विधि का पालन करने को तैयार हैं. इस पर विचार करते हुए न्यायाधीश ने सभी को जमानत प्रदान कर दी. अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अदालत ने तथ्यों को देखते हुए राहत दी है.गौरतलब है कि यह मामला 21 मार्च 2024 को दर्ज किया गया था. उस समय औरंगाबाद के अंचलाधिकारी ने नगर थाना में कांड संख्या 237/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी. आरोप था कि बिना प्रशासनिक अनुमति के महाराणा प्रताप चौक से रमेश चौक तक चुनावी नारे लगाते हुए कई वाहनों का जुलूस निकाला गया था, जो आचार संहिता का उल्लंघन माना गया.इस मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू की थी। अब अदालत से जमानत मिलने के बाद आरोपितों को राहत जरूर मिली है, लेकिन मामले की सुनवाई आगे भी जारी रहेगी. राजनीतिक हलकों में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चा तेज है और आने वाले दिनों में इस केस की दिशा पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. औरंगाबाद से सुजीत कुमार सिंह की रिपोर्ट

विज्ञापन
DHARMENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By DHARMENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola