जहर खाये युवक की इलाज के बाद बचयी गयी जान

Updated:
विज्ञापन
जहर खाये युवक की इलाज के बाद बचयी गयी जान

जहर खाये युवक की इलाज के बाद बचयी गयी जान

विज्ञापन

कटिहार एक युवक ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की. हालांकि परिजन युवक को सही समय पर सदर अस्पताल लेकर पहुंच गये. जहां चिकित्सक के द्वारा तुरंत उपचार के बाद युवक की जान बच गयी. मामला सौरिया बलवा गांव की है. फिलहाल चिकित्सकों के देखरेख में युवक का इलाज जारी है. युवक दीपक कुमार ने ऐसा कदम क्यों उठाया यह बात परिवार वालों को भी पता नहीं है. दीपक की बहन ने बताया कि उन्हें भी नहीं मालूम कि उनके भाई ने यह कदम क्यों उठाया. उनका भाई सुबह खेत गया था. करीब एक घंटे बाद उन्हें जानकारी मिली कि उनका भाई खेत में बेहोश पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही घर के सभी सदस्य खेत पहुंचे और भाई को उठाकर तुरंत सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सक के द्वारा उपचार करने के बाद उनका भाई अब ठीक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola