डीएवी, जामताड़ा के तीन छात्र इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित

Edited by UMESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

जामताड़ा. सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, जामताड़ा के तीन प्रतिभाशाली छात्रों का चयन भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इंस्पायर अवार्ड शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए चयन किया

विज्ञापन

जामताड़ा. सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, जामताड़ा के तीन प्रतिभाशाली छात्रों का चयन भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इंस्पायर अवार्ड शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए चयन किया है. चयनित छात्रों में श्रीजा शांभवी, अनिमेष कुमार व बिश्वजीत कुमार शामिल हैं. इंस्पायर अवार्ड योजना का उद्देश्य देशभर के स्कूली छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि, नवाचार की भावना तथा वैज्ञानिक सोच को विकसित करना है. इस योजना के तहत चयनित छात्रों को अपने नवोन्मेषी विज्ञान मॉडल एवं प्रोजेक्ट को विकसित करने के लिए प्रोत्साहन और आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है. प्राचार्य डॉ विजय कुमार ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की. कहा कि हमारे विद्यालय के छात्रों का इंस्पायर अवार्ड योजना के लिए चयनित होना पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है. यह छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है.

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola