Giridih News :युवक ने भरकट्टा ओपी प्रभारी पर लगाया मारपीट का आरोप

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News : प्रतिनिधि, बिरनी. बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी प्रभारी व एएसआइ पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए भरकट्टा ओपी क्षेत्र के जमडीहा निवासी विशाल कुमार पासवान ने

विज्ञापन

Giridih News : प्रतिनिधि, बिरनी. बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी प्रभारी व एएसआइ पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए भरकट्टा ओपी क्षेत्र के जमडीहा निवासी विशाल कुमार पासवान ने गिरिडीह के एसपी डॉ बिमल कुमार को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. पीड़ित युवक को एसपी ने आवेदन के आलोक में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है. पीड़ित ने कहा है कि वह बीते नौ मार्च की दोपहर लगभग एक बजे पेशम के बैंक ऑफ इंडिया राशि निकासी के लिए अपनी बाइक से गया था. इस दौरान ग्रामीण चौकीदार हुलास तुरी ने मुझे रोका और बोला कि तुमने हेलमेट नहीं पहना है, चालान कटेगा. वह बातचीत कर ही रहा था कि इसी बीच चौकीदार उससे धक्का-मुक्की करने लगा. बात बढ़ गयी तो पुलिस ने अपने वाहन पर उसे जबरन बैठा लिया. वाहन में एएसआइ जितेंद्र सिंह व पुलिस के जवानों ने मारपीट की. वे लोग अभद्र तरीके से गाली गलौज करते हुए उसे ओपी ले गये. ओपी में एएसआइ जितेंद्र सिंह ने मेरा हाथ पैर बांधकर चौकी पर पेट के बल पर सुला दिया. उसके बाद बेरहमी से मारपीट की. मैं दर्द से चिल्लाने लगा तो उक्त सभी अधिकारियों ने मुंह बंद कर व बाल पकड़कर जमकर मारपीट की. मारपीट के दौरान मैं मूर्छित होने लगा तो पानी पिलाकर छोड़ दिया और धमकी दी कि अगर किसी के पास शिकायत की तो उसे व उसके पूरे परिवार को वे बर्बाद कर देंगे. शरीर में चोट का निशान स्पष्ट दिखाई दे रहा है. वहीं भाकपा माले के प्रखंड सचिव सह उपप्रमुख शेखर शरण दास ने कहा कि घटना की जानकारी पीड़ित द्वारा मिली है. पीड़ित को साथ लेकर पड़ताल के लिए वे ओपी पहुंचे थे. कहा कि पीड़ित के साथ जिसने मारपीट की है, उसने गलत किया है. मामले से एसपी को दूरभाष पर सूचना देकर अवगत कराया गया है. उन्होंने कार्रवाई करने के लिए आश्वस्त किया है. दोषी पुलिस पदाधिकारी पर अविलंब कार्रवाई नहीं होगी तो भाकपा माले पीड़ित के साथ खड़ी है. पुलिस के खिलाफ ओपी के मुख्य गेट पर बैठकर आंदोलन करने को वे लोग बाध्य होंगे. चालान काटने पर पुलिस से उलझ गया युवक : एएसआइ जितेंद्र सिंह ने बताया कि वह ओपी प्रभारी के साथ मैं वाहन जांच कर रहे थे. उक्त युवक तेज गति से बाइक चला रहा था. चालान काटने पर वह पुलिस से ही उलझ गया. तब उसे वाहन पर बैठाकर ओपी लाया गया और बिना मारपीट किये लिखवाकर छोड़ दिया गया. पुनः पूरे परिवार व एक पार्टी के नेता के साथ आया और हल्ला करने लगा. कहा कि मारपीट का आरोप निराधार है. मारपीट का आरोप निराधार : ओपी प्रभारी अमन सिंह ने कहा कि मारपीट का आरोप निराधार है. इस घटना की जांच होनी चाहिए.

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola