महादलितों की समस्या को लेकर डीएम से मिला शिष्टमंडल

जनता महादलित संघ जिला इकाई का एक शिष्टमंडल जिलाध्यक्ष विकास गौरव के नेतृत्व में बुधवार को जिलाधिकारी नवीन कुमार से मिला.
जमुई . जनता महादलित संघ जिला इकाई का एक शिष्टमंडल जिलाध्यक्ष विकास गौरव के नेतृत्व में बुधवार को जिलाधिकारी नवीन कुमार से मिला. इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया. जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि महादलित समुदाय के सदस्यों की कोई भी समस्या होने पर वे सीधे उनके पास आ सकते हैं. उन्होंने कहा कि संघ के पदाधिकारियों के लिए उनका कार्यालय हमेशा खुला रहेगा और समस्याओं का त्वरित समाधान किया जायेगा. शिष्टमंडल में जिलाध्यक्ष के साथ जिला उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी रविराज कुमार एवं खैरा प्रखंड अध्यक्ष तपस दास मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




