ePaper

पैरा मटिहाना में जली गुमटी, तो भेलवा मोहनपुर में घर में लगी आग

Updated at : 24 Sep 2025 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
पैरा मटिहाना में जली गुमटी, तो भेलवा मोहनपुर में घर में लगी आग

प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की दो अलग अलग घटनाओं में जहां एक गुमटी व उसमें रखे सामान जल गये, तो वहीं आग ने एक कच्चे खपरैल घर को अपनी चपेट में ले लिया.

विज्ञापन

सोनो . प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की दो अलग अलग घटनाओं में जहां एक गुमटी व उसमें रखे सामान जल गये, तो वहीं आग ने एक कच्चे खपरैल घर को अपनी चपेट में ले लिया. गनीमत रही कि दोनों ही घटनाओं में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ. बीते मंगलवार की रात्रि थाना क्षेत्र के पैरामटिहाना चौक पर स्थित एक गुमटी में आग लग गयी, जिससे गुमटी में रखे हजारों मूल्य के किराना व स्टेशनरी का सामान जलकर राख हो गये. गुमटी में दुकान थी. पीड़ित दुकानदार मटिहाना निवासी मो निजामुद्दीन ने थाने में आवेदन देकर दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है. उनका मानना है कि असामाजिक तत्वों ने गुमटी में आग लगायी है. उन्होंने प्रशासन से मुआवजा देने की गुहार भी लगायी है. पीड़ित ने कहा कि शाम को गुमटी बंद कर घर लौटे थे. देर रात लगभग साढ़े तीन बजे मोहल्ले के लोगों ने सूचना दी कि गुमटी में आग लगी है. जब तक मौके पर पहुंचे पूरी गुमटी और उसमें रखा सामान राख में तब्दील हो चुकी थी. निजामुद्दीन ने कहा कि इसी गुमटी से परिवार का भरण-पोषण होता था, लेकिन अब रोजी-रोटी पर संकट आ गया है. उन्होंने आवेदन में लिखा है कि चौक पर रात में नशेड़ियों की भीड़ लगी रहती है. पहले भी चोरी की कोशिश की गयी थी. उन्हें पूरा विश्वास है कि इस आगजनी में नशेड़ियों का हाथ है. वहीं दूसरी ओर भेलवा मोहनपुर के कनौली टोला स्थित एक कच्चे खपरैल घर में बुधवार दोपहर अचानक आग लग गयी. इस घर में दो भाइयों धतूरी यादव और भूलेटर यादव परिवार के साथ रहते है. आग की लपटें देख परिवार के सभी सदस्य घर से सकुशल बाहर निकलने में कामयाब रहे. ग्रामीणों ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया. इस घटना में घर में रखे कपड़े, अनाज, मवेशियों का चारा वगैरह जल गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola