East Singhbhum News : मैट्रिक में उत्तीर्ण 67 सम्मानित

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 31 Aug 2025 11:47 PM

विज्ञापन

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

आरडीए शिक्षा सहायता केंद्र छोटाधाधिका में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

विज्ञापन

घाटशिला. घाटशिला की आसना पंचायत के आरडीए संचालित शिक्षा सहायता केंद्र छोटाधाधिका में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें वर्ष 2025 में मैट्रिक परीक्षा में उत्तीर्ण 67 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिप सदस्य देवयानी मुर्मू व घाटशिला प्रमुख सुशीला टुडू ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया. मौके पर देवयानी मुर्मू ने कहा कि आरडीए द्वारा गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराना सराहनीय कदम है. सीमित संसाधनों में भी बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का स्तर ऊंचा किया है. प्रोजेक्ट मैनेजर सुजय भट्टाचार्य ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी. मौके पर मुखिया फागू सोरेन, मानसिंह हेम्ब्रम, बुढ़ान चंद्र मुर्मू, चरण मानकी, बैद्यनाथ सोरेन, आरडीए संस्था के प्रोजेक्ट प्रबंधक कंचन कर, अवनि सेठ, विवेकानंद शुक्ला, जयंत मंडल, पियूष गांगुली, बलराम मानकी, सुकुमार दास, तपन बर्मन, बेला पाड़, साथी दास आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola