शौच के दौरान कोसी में डूबने से 6 वर्षीय बालक लापता
Updated at : 26 Feb 2026 6:20 PM (IST)
विज्ञापन

शौच के दौरान कोसी में डूबने से 6 वर्षीय बालक लापता
विज्ञापन
महिषी. क्षेत्र के सिरवार वीरवार पंचायत के वीरवार निवासी राजकिशोर सादा का 6 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कोसी नदी किनारे शौच के दौरान पैर फिसलने व डूबने से लापता हो गया है. स्थानीय लोगों के घंटों प्रयास के बाद भी बालक को खोजने में सफलता नहीं मिली. पंचायत समिति सदस्य राजीव कुमार ने अंचल प्रशासन को मामले की जानकारी देते तत्काल एसडीआरएफ टीम को भेज शव की तलाशी का अनुरोध किया है. समाचार प्रेषण तक एसडीआरएफ की टीम घटना स्थल पर नहीं पहुंच पायी थी. घटना से परिजनों व ग्रामीणों में मातम का माहौल बना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




