बैंक से लौट रहे सेवानिवृत्त शिक्षक से 50 हजार की लूट

एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े राधाउर गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक से 50 हजार रुपये लूट लिये. लूट का विरोध करने के क्रम में शिक्षक जख्मी हो गए. घटना 2:45 बजे की बतायी गयी है.
सुरसंड. एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े राधाउर गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक से 50 हजार रुपये लूट लिये. लूट का विरोध करने के क्रम में शिक्षक जख्मी हो गए. घटना 2:45 बजे की बतायी गयी है. जानकारी के अनुसार राधाउर वार्ड संख्या 12 निवासी सेवानिवृत्त वयोवृद्ध शिक्षक देवीकांत पाठक सुरसंड स्थित एसबीआइ की शाखा से 50 हजार की निकासी कर टेंपो से राधाउर मोड़ पहुंचे. पुनः वहां से दूसरा टेंपो पकड़कर घर के लिए रवाना हुए. गांव में पहुंचने के बाद टेंपो से उतरकर पैदल अपने घर जा रहे थे. इसी बीच पूर्व से पीछा कर रहे बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घर से मात्र 50 मीटर की दूरी पर घेर लिया व 50 हजार रुपए लूट लिया. लूटपाट के दौरान शिक्षक श्री पाठक जख्मी हो गये. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय के निर्देश पर पुअनि हीरालाल पासवान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित से पूछताछ की. साथ ही आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला. थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधियों के भागने की दिशा में पुलिस छापेमारी कर रही है. संवाद प्रेषण तक पीड़ित द्वारा थाने में आवेदन नहीं दी जा सकी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




