प्रश्न मंच प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों के 276 विद्यार्थी हुए शामिल

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

लोक शिक्षा समिति, बिहार के तत्वावधान में स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में विभाग स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया.

विज्ञापन

रोसड़ा . लोक शिक्षा समिति, बिहार के तत्वावधान में स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में विभाग स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया. कई जिलों से आये विद्यार्थियों ने अपने ज्ञान व कौशल का प्रदर्शन किया. शुभारंभ एसडीओ संदीप कुमार, वारिसनगर विधायक अशोक कुमार मुन्ना, विभाग निरीक्षक विनोद कुमार, जयप्रकाश वर्मा, सचिव विनोद देव, कोषाध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, संकुल संरक्षक विनोद कुमार, महादेव ठाकुर, संजय कुमार पप्पू, विकास कुमार कुंवर, प्रधानाचार्य अजय कुमार जायसवाल सहित कई अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया. अतिथियों का स्वागत पाग एवं चादर प्रदान कर किया गया. प्रधानाचार्य अजय कुमार जायसवाल ने अतिथियों का परिचय कराया. कार्यक्रम की उपादेयता पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए विभाग निरीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि प्रश्नमंच प्रतियोगिता केवल एक शैक्षिक कार्यक्रम नहीं,बल्कि यह छात्रों के ज्ञान-विकास,समस्या-समाधान की क्षमता,आत्मविश्वास,नेतृत्व कौशल और स्वाध्याय की प्रवृत्ति को बढ़ाने का सशक्त माध्यम है. एसडीओ संदीप कुमार ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों को लक्ष्य निर्धारण एवं आत्मविश्वास की ओर प्रेरित करते हैं. वहीं विधायक अशोक कुमार मुन्ना ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा तभी सार्थक है जब उसमें संस्कार भी जुड़े हों. प्रतियोगिता में समस्तीपुर,खगड़िया एवं बेगूसराय जिले के 12 विद्यालयों से कुल 276 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. संचालन मीना कुमारी ने किया. अध्यक्षीय आशीर्वचन संकुल संयोजक विनोद कुमार ने दिया. आभार ज्ञापन सचिव विनोद देव ने प्रस्तुत किया. संयोजक आनंद प्रकाश थे. इस अवसर पर नीरज कुमार सिंह, अखिलेश सिंह, मनोज महतो, कृष्णदेव महतो, विद्यालय के मीडिया प्रभारी संजय कुमार मिश्रा, रमेश चंद्र नायक, अरुण कुमार झा, पंकज सक्सेना, आस्तिक चंद्रकांत कर्मयोगी, राज कुमार कुंवर, सुमन कुमार, राजेश कुमार, रवींद्र पांडेय, सरिता कुमारी, अर्चना कुमारी, मोहनी कुमारी, डॉली कुमारी, मनीष कुमार, चंदन कुमार थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola