260.300 लीटर विदेशी शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
Published by : AWADHESH KUMAR Updated At : 05 Sep 2025 6:24 PM
किशनगंज उत्पाद विभाग के द्वारा लगातार जिले में शराब पीने व शराब तस्करी के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है
किशनगंज किशनगंज उत्पाद विभाग के द्वारा लगातार जिले में शराब पीने व शराब तस्करी के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है. उत्पाद विभाग के सहायक अवर मुकेश कुमार दास ने अपनी टीम के साथ गलगलिया चेकपोस्ट पर जांच अभियान चलाया. जांच अभियान के दौरान बंगाल की ओर से आ रही एक कार को रोक कर जांच की. जांच के दौरान कार में लदे 260.300 लीटर विदेशी शराब जब्त करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया. साथ ही एक कार को जब्त किया. गिरफ्तार तस्कर का सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराने के बाद जेल भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










