23 दिनोुं से लापता मुन्नी का अब तक नहीं मिला सुराग
Updated at : 19 Jan 2026 6:18 PM (IST)
विज्ञापन

<P>: खोताखोरों की मदद से भी खोजबीन करायी गयी</P>गिद्धौर. थाना क्षेत्र के गांगपुर गांव निवासी निर्मल राणा की 14 वर्षीया पुत्री मुन्नी कुमारी 23 दिनों से लापता है. अब तक
विज्ञापन
: खोताखोरों की मदद से भी खोजबीन करायी गयी
गिद्धौर. थाना क्षेत्र के गांगपुर गांव निवासी निर्मल राणा की 14 वर्षीया पुत्री मुन्नी कुमारी 23 दिनों से लापता है. अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. पुलिस भी मुन्नी कुमारी की खोजबीन तेज कर दी है. लगातार क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है. सोमवार को पुलिस ने क्षेत्र में प्रचार वाहन के माध्यम से लापता मुन्नी की खेाजबीन के लिए अपील की. साथ ही ग्रामीणों के बीच पंपलेट बांटे गये. गांव व आसपास के क्षेत्रों की दीवारों पर भी पंपलेट साटे गये हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक लापता बच्ची की जानकारी पहुंच सके और पुलिस को सहयोग मिल सके. पुलिस ने मुन्नी के गांव के कुछ दूरी पर स्थित बड़की तालाब में चौपारण के गोताखोरों की मदद से भी खोजबीन करायी. जंगलों में सर्च अभियान चलाया. मालूम हो कि मुन्नी कुमारी 28 दिसंबर 2025 से लापता है. गांव के कुछ बच्चे पिकनिक मनाने गये थे. पीछे से मुन्नी भी गयी थी, लेकिन वह न तो पिकनिक स्थल पहुंची और न ही घर पहुंची. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गयी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया है. पुलिस द्वारा मुन्नी की खोजबीन के लिए 20 हजार का इनाम घोषित किया गया है.थाना प्रभारी ने कहा
थाना प्रभारी शिवा यादव ने कहा कि हर संभावित स्थानों पर मुन्नी की खेाजबीन की जा रही है. उन्होंने लोगों से मुन्नी कुमारी के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो पुलिस को देने की बात कही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




