लग्जरी कार से 180 लीटर विदेशी शराब बरामद कर दो तस्कर को किया गिरफ्तार
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 05 Sep 2025 7:38 PM
लग्जरी कार से 180 लीटर विदेशी शराब बरामद कर दो तस्कर को किया गिरफ्तार
कटिहार एसपी के निर्देश पर बलरामपुर थाना पुलिस ने बजर गांव चेक पोस्ट पर शुक्रवार की सुबह वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक लग्जरी कार से 180.75 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. बलरामपुर थाना अध्यक्ष विकास कुमार पासवान के निर्देश पर बलरामपुर थाना पुलिस बजर गांव चेक पोस्ट पर मुस्तैदी से तैनात थी तथा बंगाल की सीमा क्षेत्र से कटिहार की सीमा में प्रवेश कर रहे वाहनों की गहनता से चेकिंग अभियान चला रखी थी. बंगाल की ओर से आती एक कार को रोककर उसकी तलाशी ली. उक्त कार से 180.75 लीटर विदेशी शराब बरामद किया कार से शराब मिलते ही पुलिस ने आरोपी तस्कर तुफान कुमार पिता मंटू शर्मा, पवन राम पिता रामविलास राम दोनों धुरीया कलासन थाना पूरेंनि जिला मधेपूरा को गिरफ्तार कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










