राजस्व शिविर में 155 रैयतों ने दिया आवेदन

राजस्व महाअभियान के तहत शुक्रवार को प्रखंड अंतर्गत रणगांव पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया
धोरैया. राजस्व महाअभियान के तहत शुक्रवार को प्रखंड अंतर्गत रणगांव पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में ग्रामीणों ने भूमि संबंधी समस्याओं का आवेदन दिया. जिसमें नाम में सुधार, मृत स्वामियों के नाम हटाकर उत्तराधिकारियों का नाम दर्ज करने, बंटवारे से संबंधित मामलों को रिकॉर्ड में अपडेट करने और भूमि अभिलेखों में त्रुटियों के निराकरण की प्रक्रिया की गयी. अंचलाधिकारी श्रीनिवास कुमार सिंह ने बताया कि आयोजित शिविर में 155 लोगों ने आवेदन दिया. इसमें 109 रैयतों ने जमाबंदी में सुधार करने, 39 रैयतों ने ऑनलाइन जमाबंदी चढ़ाने, बंटवारा के लिए 4 तथा नामांतरण हेतु 3 आवेदन प्राप्त हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










