जिला पुलिस की कार्रवाई में 111 लोगों को किया गिरफ्तार

जिला पुलिस की कार्रवाई में 111 लोगों को किया गिरफ्तार
कटिहार गंभीर कांडों में गिरफ्तारी को लेकर एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर बुधवार की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 111 लोगों को गिरफ्तार किया है. थाना में दर्ज कांड के फरार आरोपित, न्यायालय के आदेश पर जारी जमानतीय व अजमानतीय वारंट, मध् निषेधाज्ञा को लेकर पुलिस पदाधिकारी ने पुलिस बलों के सहयोग से छापेमारी कर कुल 111 गिरफ्तारी की है. एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार थाना में दर्ज कांड में पुलिस ने 73 अभियुक्त को गिरफ्तार किया. अजमानतीय वारंट में चार, जमानतीय वारंट में 44 लोगों पर कार्रवाई की गयी. एनडीपीसी एक्ट के मामले में दो, अपहरण के मामले में दो, हत्या के प्रयास के मामले में एक, दुष्कर्म एवं पोक्सो एक्ट में एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. शराब मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तकरीबन 69 लीटर शराब तस्करों के पास से बरामद किया है. यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं मोटर एक्ट अनुपालन को लेकर जिले में चलाये गये सघन वाहन चकिंग अभियान में 5.39 लाख रुपए जुर्माना राशि वसूला गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




