बाइक पर लोड 106 लीटर विदेशी शराब जब्त, चालक फरार

Updated at : 07 Apr 2026 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक पर लोड 106 लीटर विदेशी शराब जब्त,  चालक फरार

चालक फरार

विज्ञापन

बैसा. रौटा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष हरि प्रसाद यादव के नेतृत्व में पुअनि विश्वजीतसेन गुप्ता ने पुलिस बल के सहयोग से 106.560 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. साथ ही मौके से एक मोटरसाइकिल को भी जप्त किया है. रौटा प्रभारी थानाध्यक्ष हरि प्रसाद यादव ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि रात्रि गश्ती के क्रम में गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति लाल रंग की मोटरसाइकिल पर शराब लेकर अभयपुर घाट पारकर बौलान होते हुए सिरसी की ओर जाने वाला है. इस सूचना पर पांकी कब्रिस्तान के पास पुलिस ने आरोपित के नजदीक आने पर रुकने का इशारा किया तो वह मोटरसाइकिल घुमाकर भागने का प्रयास करने लगा. परन्तु मोटरसाइकिल ओवरलोड होने के कारण घुमा नहीं पाया. तब वह मोटरसाइकिल छोड़कर अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा.मौके से विदेशी शराब एवं बाइक को जब्त किया गया. अज्ञात वाहन चालक एवं वाहन मालिक के विरुद्ध मामला दर्ज कर मामले का अनुसंधान जारी है.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola