शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना सभी शिक्षकों की जिम्मेदारी : बीइइओ

Edited by UMESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. पीएमश्री उच्च विद्यालय शहरडाल में मंगलवार को जामताड़ा व मिहिजाम शैक्षणिक अंचल के शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी हुई. इसमें शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने को लेकर व्यापक

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. पीएमश्री उच्च विद्यालय शहरडाल में मंगलवार को जामताड़ा व मिहिजाम शैक्षणिक अंचल के शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी हुई. इसमें शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने को लेकर व्यापक चर्चा और विचार-विमर्श हुआ. बैठक की अध्यक्षता बीइइओ वीणा रानी ने की. बीइइओ ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना सभी शिक्षकों की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने शिक्षकों से नियमित उपस्थिति, समयबद्ध पठन-पाठन और छात्रों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने की अपील की. गोष्ठी में सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विद्यालय स्तर पर नवाचार, शिक्षकों के बीच अनुभव साझा करने की परंपरा को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया. सीआरपी दीप्ति विराज पाल ने विद्यालयों में पठन-पाठन की गुणवत्ता, छात्रों के नामांकन, उपस्थिति, शैक्षणिक अभिलेखों का संधारण और प्रशासनिक व्यवस्था पर चर्चा की. कुछ विद्यालयों के कार्यप्रणाली में पाई गई कमियों को चिह्नित करते हुए संबंधित शिक्षकों को सुधार के उपाय का सुझाव दिया. मौके पर सीआरपी अकबर हुसैन, अब्दुस सलाम, प्रभात सिन्हा, मुकेश अंसारी, बीपीएम दामोदर महतो सहित अन्य थे.

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola