Dhanbad Live : सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad Live : सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत

बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत एटलेन में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान कसियाटांड़ निवासी दिनेश सिंह

विज्ञापन

बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत एटलेन में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान कसियाटांड़ निवासी दिनेश सिंह के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर करीब 2.15 बजे दिनेश सिंह सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक (संख्या डब्ल्यूबी 23 एफ 3796) ने उसे जोरदार टक्कर मारते हुए कुचल दिया. हादसा इतना भीषण था कि दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई. घटना को देख आसपास के लोग तुरंत मौके पर जुट गए.

गुस्साए लोगों ने चालक की पिटाई की

घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने ट्रक को रोक लिया और चालक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी. लोगों का आरोप था कि ट्रक चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था. जिससे यह हादसा हुआ. कुछ देर के लिए सड़क पर तनाव की स्थिति भी बन गई.

पुलिस ने संभाला मोर्चा, चालक हिरासत में

सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने चालक को लोगों के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया. साथ ही दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

विज्ञापन
Vicky Prasad

लेखक के बारे में

By Vicky Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola