धनबाद स्टेशन कार्यक्रम विवाद : मेयर को रोकने पर रेलवे की सफाई, आवास पहुंच कर अधिकारियों ने किया संवाद
Published by : Vicky Prasad Updated At : 07 Apr 2026 2:19 PM
<P>धनबाद रेलवे स्टेशन पर नई ट्रेन के नियमित परिचालन के शुभारंभ जैसे महत्वपूर्ण अवसर से ठीक पहले मेयर संजीव सिंह को कार्यक्रम में शामिल होने से रोके जाने के मामले
धनबाद रेलवे स्टेशन पर नई ट्रेन के नियमित परिचालन के शुभारंभ जैसे महत्वपूर्ण अवसर से ठीक पहले मेयर संजीव सिंह को कार्यक्रम में शामिल होने से रोके जाने के मामले ने मंगलवार को तूल पकड़ लिया. विवाद बढ़ने के बाद पूर्व मध्य रेलवे (इसीआर) धनबाद मंडल के वरिष्ठ अधिकारी सरायढेला स्थित मेयर संजीव सिंह के आवास पहुंचे और पूरे घटनाक्रम पर अपनी सफाई दी. मेयर के आवास पहुंचे अधिकारियों में सीनियर डीसीएम मनीष सौरव और सीनियर डीओएम मो इकबाल शामिल थे. इस दौरान झरिया विधायक सह मेयर की पत्नी रागिनी सिंह भी मौजूद रहीं. अधिकारियों और मेयर के बीच करीब काफी देर तक बातचीत हुई. जिसमें कार्यक्रम के दौरान उत्पन्न स्थिति और प्रोटोकॉल से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गयी.
जनप्रतिनिधि का अपमान करना नहीं था उद्देश्य
रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम में आमंत्रण और प्रवेश पूरी तरह पूर्व निर्धारित सूची और सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत किया गया था. उनका कहना था कि किसी भी जनप्रतिनिधि का अपमान करना रेलवे का उद्देश्य नहीं था, बल्कि व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ निर्णय मौके पर लेने पड़े. उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी प्रकार की असुविधा हुई है, तो उसका खेद है.क्या है मामलामंगलवार को धनबाद स्टेशन पर नई ट्रेन के नियमित परिचालन का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित था. कार्यक्रम में कई रेलवे अधिकारी और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था. इसी दौरान कार्यक्रम से ठीक पहले रेलवे द्वारा चिट्ठी जारी कर मेयर को कार्यक्रम में शामिल होने से रोक दिया गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










